एनएसयूआई मगरलोड ब्लॉक अध्यक्ष सूरज सिन्हा ने कहा की केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया हालिया बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका है…
यह बजट पूरी तरह से आम आदमी के सिर के ऊपर से गुजर गया है…।।
महंगाई, बेरोज़गारी और मध्यम व निम्न वर्ग की रोज़मर्रा की समस्याओं को लेकर बजट में कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है, रसोई गैस, खाद्य पदार्थ, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी ज़रूरतों पर आम जनता को राहत देने की बजाय बजट में बड़े उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को प्राथमिकता दी गई है ।।
उन्होंने आगे कहा कि युवा वर्ग रोजगार की आस लगाए बैठा था, लेकिन बजट में रोजगार सृजन को लेकर कोई स्पष्ट रोडमैप सामने नहीं आया…
किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों के लिए भी यह बजट निराशाजनक साबित हुआ है ।।
