Ad Code

Responsive Advertisement

वित्त मंत्री के माध्यम से केन्द्र सरकार के द्वारा प्रस्तुत बजट आम आदमी के सिर से ऊपर गुजर गया बजट गुलाब साहू


 

मगरलोड ब्लॉक के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गुलाब साहू ने कहा की केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया हालिया बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका है…

यह बजट पूरी तरह से आम आदमी के सिर के ऊपर से गुजर गया है

 महंगाई, बेरोज़गारी और मध्यम व निम्न वर्ग की रोज़मर्रा की समस्याओं को लेकर बजट में कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है, रसोई गैस, खाद्य पदार्थ, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी ज़रूरतों पर आम जनता को राहत देने की बजाय बजट में बड़े उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को प्राथमिकता दी गई है ।।

उन्होंने आगे कहा कि युवा वर्ग रोजगार की आस लगाए बैठा था, लेकिन बजट में रोजगार सृजन को लेकर कोई स्पष्ट रोडमैप सामने नहीं आया…


 किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों के लिए भी यह बजट निराशाजनक साबित हुआ है ।।

Ad Code

Responsive Advertisement