खिसोरा के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला बस्तीपारा के होनहार छात्र शुभम विश्वकर्मा एवं प्रिंस कुमार साहू ने सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था एवं ग्राम का नाम गौरवान्वित किया है।
शुभम विश्वकर्मा ने ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं प्रिंस कुमार साहू ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस उपलब्धि के लिए धमतरी शक्तिपीठ द्वारा दिनांक 14 अप्रैल 2026 को प्रिंस कुमार साहू को मेडल, मोमेंटो, नगद राशि, पेन एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था की प्रधान पाठक साधना साहू, शिक्षिका कल्पना रात्रे एवं देहुती पटेल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।
इस संबंध में जानकारी शिक्षक हरीराम साहू द्वारा प्रदान की गई।


