मगरलोड विकासखंड के भैंसमुंडी निवासी वेदराम साहू को खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘क्रीड़ा श्री खेल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। वेदराम साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथीडीह में शारीरिक शिक्षा शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
यह सम्मान उन्हें भारतीय क्रीड़ा विकास संगठन एवं भारतीय ड्रॉप रो बॉल महासंघ द्वारा आयोजित 16वीं सीनियर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के दौरान प्रदान किया गया। यह प्रतियोगिता 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक एचआरआईटी यूनिवर्सिटी, गाजियाबाद में आयोजित हुई थी।
वेदराम साहू को ड्रॉप रो बॉल खेल के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और उल्लेखनीय योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजा गया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और उन्होंने जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर भारतीय ड्रॉप रो बॉल महासंघ के संस्थापक ईश्वर सिंह आर्य, अध्यक्ष कर्नल डॉ. संदीप नैन, अल फलाह विश्वविद्यालय फरीदाबाद के कुलपति प्रोफेसर डॉ. अजय रंगा, भारतीय क्रीड़ा विकास संगठन की महासचिव प्रोफेसर डॉ. सुधीर कुमार शर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।
वहीं जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी अभय कुमार जायसवाल, जिला खेल अधिकारी शकीला मैडम, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मगरलोड मनीष कुमार ध्रुव, विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी बेदराम साहू, शाला विकास अध्यक्ष यवन लाल साहू, प्राचार्य रोहित कुमार साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने भी वेदराम साहू को शुभकामनाएं दीं।
