Ad Code

Responsive Advertisement

मगरलोड में अवैध रेत खनन का खेल जारी, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं


 मगरलोड क्षेत्र में अवैध रेत खनन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। नगर पंचायत करेली बड़ी अंतर्गत ग्राम खट्टी से सामने आई जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि खनन के बाद रेत को अलग-अलग स्थानों पर डंप कर ऊंची कीमतों पर बेचा जा रहा है, जिससे रेत माफिया मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार प्रशासन को आवेदन देकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। कार्रवाई के अभाव में रेत माफिया बेखौफ होकर अपने अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं।

इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर अवैध खनन पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो क्षेत्र में पर्यावरणीय नुकसान के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भी भारी क्षति होने की आशंका है।

Ad Code

Responsive Advertisement