धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड अंतर्गत ग्राम परसवानी निवासी राकेश कुमार सेन को सिहावा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 56 में युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पूरे ब्लॉक में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
राकेश सेन लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित रहकर सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं। उनकी मेहनत और निष्ठा को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि राकेश सेन ने युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मगरलोड पद के लिए भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है, जिससे उनके राजनीतिक सक्रियता और संगठन में बढ़ती भूमिका का अंदाजा लगाया जा सकता है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनकी नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा युवा वर्ग में नई ऊर्जा का संचार होगा।
