Ad Code

Responsive Advertisement

राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न से सम्मानित हुए माध्यमिक शाला हरदी के शिक्षक अशोक कुमार साहू


 

शिक्षा जगत का एक और गौरवशाली समागम हुआ संपन्न

 डां. जे. एन. पांडे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय हिंदी (माध्यम) रायपुर में आयोजित भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एकमात्र और देश का सबसे बड़ा नवाचारी शिक्षा समूह भारत  छत्तीसगढ़ द्वारा शासकीय विद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों द्वारा निर्मित एवं संचालित स्वप्रेरित नवाचारी गतिविधियां समूह द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान राष्ट्रीय शैक्षणिक संप्रवाह 2025 - 26 में अशोक कुमार साहू शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला हरदी को नवाचारी गतिविधियों, खेल खेल के माध्यम से गणित अध्ययन अध्यापन, सामुदायिक सहभागिता से विद्यालय एवं ग्राम में स्वच्छता, प्रोजेक्टर एवं स्मार्ट टीवी के माध्यम से विद्यालय में नए तरीके से अध्ययन अध्यापन कराने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। धमतरी जिले से 3 शिक्षक का चयन किया गया जिसने मगरलोड ब्लाक के श्री अशोक कुमार साहू शासकीय माध्यमिक शाला हरदी , का चयन उनके कार्य क्षमता समर्पण भाव एवं नित नई नवाचार गतिविधि संचालन हेतु उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया । कार्यक्रम क्या शुभारंभ राजकीय गीत के साथ प्रारंभ हुआ एवं कुछ चयनित शिक्षकों का विचार लिया गया । यह समूह 2017 से  विकासखंडवार  एक नवाचारी शिक्षक को सम्मानित कर रही है।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समूह प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी सहित सभी जिला टीम के शरद चतुर्वेदी, मनीष कुमार अहीर,शीला शर्मा, पुष्पलता कृष्णा, जीवन राठौर, ,आदि का विशेष योगदान रहा। गुणात्मक लब्धियों को लक्ष्य बनाकर करें , यह बातें  कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के उप सचिव डॉ.  बी. रघु सर  ने कही, उन्होंने नवाचारी शिक्षकों को संबोधित करते हुए विजन , मिशन और लक्ष्य को सीढ़ी बनाकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कार्य मे  आत्मसंतुष्टि होना चाहिए। सामुदायिक सहभागिता को नवाचार में शामिल करने की अपील की।इसके साथ साथ 


ए. के.सारस्वत सर, रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती अरुण कुमार शर्मा डीएमसी रायपुर एवं प्राचार्य सुचिता पाण्डेय मेडम ने भी संबोधित किया। 

आधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से स्थानीय टीम के प्रमाणीकरण सहित आवश्कता अनुसार क्रास इंटरव्यू के पश्चात चयन सूची जारी किया गया जिसमें   अशोक कुमार साहू माध्यमिक शाला हरदी के चयन पर   विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम के ध्रुव,संकुल प्राचार्य वेद कुमार साहू, बीआर सी तामेश्वर ठाकुर सर, प्राचार्य खैरझिटी धीरज कुमार देवांगन, संकुल समन्वयक घनश्याम साहू,  संकुल के शिक्षक साथियों एवं स्टाफ में से मनोज कुमार साहू, डायमन ध्रुव, रेमन लाल धृतलहरे, घनश्याम यादव, कामता प्रसाद, केशर कुमार साहू,  शैलेंद्र पारीक, खिलेश्वर कश्यप, ओम प्रकाश साहू, भूषण लाल जगनायक,  गैंद लाल साहू, उत्तम कुमार साहू, संतोष कुमार साहू, नोहर सिंह कंवर, सविता साहू, टिकेश्वर यादव के अतिरिक्त शाला प्रबंधन समिति ,पंचायत प्रतिनिधियों ,ग्राम प्रमुखों द्वारा बधाई शुभकामनाएं संप्रेषित किया गया ,अभी कर के द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

Ad Code

Responsive Advertisement