Ad Code

Responsive Advertisement

विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर सांकरा में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर


विश्व पशु चिकित्सा दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत सांकरा एवं पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त सौजन्य से निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं पशुपालकों ने अपने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच महोदय द्वारा पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर में पशुओं के उपचार, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण तथा आवश्यक परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम के दौरान गांव के चरवाहों का विशेष सम्मान किया गया। सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा चरवाहों को श्रीफल, अंगवस्त्र एवं चरवाहा मानदेय प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया।

ग्राम पंचायत एवं पशु चिकित्सा विभाग के इस सराहनीय आयोजन की ग्रामीणों ने प्रशंसा करते हुए इसे पशुपालकों के लिए लाभकारी बताया।

Ad Code

Responsive Advertisement