Ad Code

Responsive Advertisement

मनरेगा ठप होने से ग्रामीणों में आक्रोश, भोथीडीही गांव में रोजगार संकट

 


रायपुर:- धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भोथीडीही में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना के तहत काम नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि योजना के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्यों को एक वित्तीय वर्ष में 100 से 150 दिनों तक गारंटी युक्त मजदूरी रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान है, लेकिन गांव में पिछले दो वर्षों से योजना प्रभावी रूप से संचालित नहीं हो रही है।

ग्रामीणों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि रोजगार नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। मजदूर वर्ग के लोगों को दूसरे क्षेत्रों में काम की तलाश करनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में जल्द से जल्द मनरेगा के कार्य शुरू किए जाएं, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति सुधर सके।

Ad Code

Responsive Advertisement