राजू साहू संपादक - Breking news gariyaband:- छुरा तहसील के पटवारी खेमचंद साहू के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और ऑडियो क्लिप के माध्यम से रिश्वत मांगने तथा बड़े अधिकारियों तक पैसे पहुंचाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। वायरल सामग्री के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला भ्रष्टाचार और गंभीर अनियमितता का प्रतीत हुआ।
मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने तत्काल प्रभाव से पटवारी खेमचंद साहू को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण नियम) 1965 एवं वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत की गई है।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय, भू-अभिलेख शाखा, जिला गरियाबंद निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। कलेक्टर ने मामले की शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
