Ad Code

Responsive Advertisement

वायरल ऑडियो कांड: पैसे के लेन-देन की बातचीत में फंसे उप निरीक्षक निलंबित


गरियाबंद जिले में एक वायरल ऑडियो ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस ऑडियो में एक पुलिस अधिकारी द्वारा पैसे के लेन-देन से जुड़ी बातचीत सामने आई है। 

प्रथम दृष्टया जांच में ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज कोतवाली गरियाबंद में पदस्थ उप निरीक्षक अजय सिंह की बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने तुरंत संज्ञान लिया।

जांच के दौरान उप निरीक्षक अजय सिंह के आचरण में संदिग्ध गतिविधियां, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता पाई गई। पुलिस जैसे अनुशासित विभाग में इस प्रकार के व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

Ad Code

Responsive Advertisement