Ad Code

Responsive Advertisement

25 साल बाद चंडी तालाब का होगा नवीनीकरण! मनरेगा से शुरू हुआ काम, 160 मजदूरों को मिला रोजगार


कुरूद। ग्राम पंचायत परखंदा में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत चंडी तालाब के नवीनीकरण कार्य की शुरुआत हो गई है। जनपद पंचायत कुरूद द्वारा इस कार्य के लिए 9 लाख 85 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। रविवार 25 मई को पूजा-अर्चना के बाद तालाब की साफ-सफाई एवं गहरीकरण कार्य प्रारंभ किया गया।

वर्तमान में वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक के लगभग 160 मजदूर कार्य में लगे हुए हैं। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती माधुरी मोहित साहू ने बताया कि वर्ष 2023-24 के बाद गांव में रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत कार्य बंद हो गया था। अब दोबारा काम शुरू होने से ग्रामीण मजदूरों में उत्साह और खुशी का माहौल है।

उन्होंने जनपद पंचायत कुरूद एवं क्षेत्रीय विधायक Ajay Chandrakar के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य से गांव के लोगों को रोजगार मिलने के साथ-साथ तालाब का संरक्षण भी होगा।

गांव के मध्य स्थित चंडी तालाब का अंतिम बार लगभग 25 वर्ष पूर्व तत्कालीन सरपंच कृष्णदास वैष्णव के कार्यकाल में नवीनीकरण किया गया था। लंबे समय से पानी के ठहराव के कारण तालाब का पानी गंदा और मैला हो गया था, जिससे महामारी फैलने की आशंका बनी हुई थी। इसी को देखते हुए तालाब के नवीनीकरण कार्य को आवश्यक माना गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि मोहित साहू, उपसरपंच पूनम साहू, पंचगण मनोज पटेल, दीपा साहू, पदमा साहू, ननकुनिया निषाद, तला निषाद, रुक्मणि कुम्हार, रेखा पटेल, रोजगार सहायक श्याम लाल सोनकर, मेट लखन कश्यप, रोशन साहू, कुमारी निर्मलकर, दिलीप यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ad Code

Responsive Advertisement