Ad Code

Responsive Advertisement

दो दिनों में दो मंदिरों में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश



भखारा। जिले में मंदिरों को निशाना बनाने वाले चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। लगातार दूसरे दिन चोरों ने एक और शीतला मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस बार भखारा ग्राम स्थित शीतला मंदिर को निशाना बनाते हुए चोर माता के चांदी के आभूषण और दानपेटी में रखी नगदी चोरी कर ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही CSP और DSP साइबर सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि इससे एक दिन पहले सोमवार को मरौद ग्राम स्थित शीतला मंदिर में भी चोरी की घटना सामने आई थी, जहां चोर सोने-चांदी के आभूषण और दानपेटी से नगदी चोरी कर फरार हो गए थे।

लगातार दो दिनों में दो शीतला मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Ad Code

Responsive Advertisement