Ad Code

Responsive Advertisement

मगरलोड के जंगलों में कथित रूप से चल रहा 52 पत्ती का खेल, बड़ी रकम के दांव लगाए जाने की चर्चा

 


मगरलोड। मगरलोड थाना क्षेत्र के विभिन्न जंगलों में कथित रूप से 52 पत्ती के खेल का संचालन होने की चर्चाएं तेज हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार जगह बदलकर पठार, सिगपुर, पेंड्रा तथा बोदल बाहरा के जंगलों में प्रतिदिन शाम के समय लोगों की भीड़ जुटने की जानकारी सामने आ रही है।


बताया जा रहा है कि शाम लगभग 4 बजे से 7 बजे तक कथित रूप से जुआ फड़ संचालित होता है, जहां 40 से 50 लोगों के शामिल होने तथा बड़ी रकम के दांव लगाए जाने की चर्चा है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इन आरोपों में सच्चाई है तो इससे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।


इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Ad Code

Responsive Advertisement