Ad Code

Responsive Advertisement

धमतरी पुलिस ने दिखाई मानवता की मिसाल”: महिला आरक्षक अमृता सेंगर ने किया 18वां स्वैच्छिक रक्तदान

 

एक फोन पर पहुंचीं रक्तदान केंद्र: जरूरतमंद बच्चे के लिए महिला आरक्षक अमृता ने दिया रक्त, एसपी ने की सराहना*

पुलिस सेवा के साथ मानव सेवा”: धमतरी की महिला आरक्षक ने रात 10 बजे रक्तदान कर बचाई मासूम की जान 


धमतरी:-  धमतरी पुलिस ने एक बार फिर सेवा भावना की मिसाल पेश की है। महिला आरक्षक श्रीमती अमृता सेंगर ने कल रात्रि एक मासूम बच्चे के लिए तत्काल रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। यह उनका 18वां स्वैच्छिक रक्तदान है।


जानकारी के अनुसार कल रात लगभग 10 बजे रेडक्रॉस सोसायटी के शिवा प्रधान द्वारा महिला आरक्षक अमृता सेंगर को एक मासूम बच्चे को तत्काल रक्त की आवश्यकता होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अमृता सेंगर बिना किसी विलंब के रक्तदान केंद्र पहुंचीं और स्वैच्छिक रक्तदान किया। उनके इस संवेदनशील प्रयास से जरूरतमंद बच्चे के उपचार में महत्वपूर्ण सहायता मिली।


महिला आरक्षक अमृता सेंगर पुलिस विभाग में अपने कर्तव्यों के साथ-साथ मानव सेवा और जनसेवा के कार्यों में सदैव सक्रिय रहती हैं। जरूरतमंद बच्चे के लिए तत्काल आगे आना उनकी कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव का परिचायक है।


एसपी धमतरी ने महिला आरक्षक अमृता सेंगर के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय समाज के साथ खड़े होकर मानवता की सेवा करना भी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण दायित्व है।


धमतरी पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी समय-समय पर जरूरतमंद मरीजों और आपात स्थिति में रक्त की आवश्यकता वाले लोगों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान करते रहे हैं। पुलिस का यह निरंतर प्रयास “पुलिस सेवा के साथ मानव सेवा” की भावना को सशक्त करता है।


धमतरी पुलिस ने महिला आरक्षक श्रीमती अमृता सेंगर को उनके 18वें स्वैच्छिक रक्तदान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं और आमजन से “रक्तदान करें - जीवन बचाएं, मानवता का साथ निभाएं” का संदेश दिया है।


Ad Code

Responsive Advertisement