कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं के माथे पर गुलाल का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर किया गया। इसके बाद चयनित सभी विद्यार्थियों को नई साइकिलें प्रदान की गईं। साइकिल प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी।
इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रहलाद ध्रुव, उपाध्यक्ष यादराम साहू, ग्राम पंचायत भेंडरी की सरपंच श्रीमती राजेश्वरी आनंद पटेल, जनपद सदस्य श्रीमती विनीता संतशरण साहू, शिक्षाविद प्रीत राम देवांगन, उपसरपंच राधे पटेल, सोसायटी अध्यक्ष हेमंत साहू, नंदू सेन, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ज्योति बघेल, शिव साहू, छवि साहू, मोहन साहू, आनंद पटेल, रोहित पटेल, शिक्षक चंद्रहास साहू, प्रमोद चंद्राकर, नरेश साहू सहित बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।
शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रहलाद ध्रुव ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना से छात्र-छात्राओं को समय पर विद्यालय पहुंचने में सुविधा मिलेगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा। वहीं सरपंच श्रीमती राजेश्वरी आनंद पटेल ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ज्योति बघेल ने सभी अतिथियों, पालकों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
