Ad Code

Responsive Advertisement

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसदा नं. 01 में शाला प्रबंधन समिति का गठन, विद्यालय विकास पर दिया गया जोर


 

मगरलोड़ :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसदा नं. 01 में शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री डी. एस. नाग ने की। इस दौरान विद्यालय के समग्र विकास, विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यालय और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

समिति के गठन में शिवशंकर यादव को अध्यक्ष तथा  कांशीराम साहू को उपाध्यक्ष चुना गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री डी. एस. नाग को समिति का सचिव बनाया गया। शिक्षक सदस्य के रूप में श्री के. के. कंवर एवं श्रीमती टामलता साहू का चयन किया गया।

समिति में निर्वाचित प्रतिनिधि सदस्य के रूप में सरपंच श्रीमती ईश्वरी साहू एवं उपसरपंच  भूषण यादव को शामिल किया गया। वहीं शिक्षाविद  रामकुमार सेन को भी समिति का सदस्य बनाया गया।

इसके अलावा समिति में श्रीमती रुखमणी साहू, जमुना पटेल, पामा साहू, महेश्वरी साहू, डामिन पटेल, राधा ध्रुव, राजेश कुमार लहरे, भोजराम नगारची, हनुमंत साहू, टिकेश्वर साहू, संतोष कुमार सेन तथा शिवकुमार पटेल सहित अन्य सदस्यों का चयन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित अतिथियों एवं समिति के सदस्यों ने कहा कि शाला प्रबंधन समिति विद्यालय के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। सभी ने अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं शिक्षाविदों के सहयोग से विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Ad Code

Responsive Advertisement