Ad Code

Responsive Advertisement

लोहरसी में अवैध शराब पर अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार


 एसपी धमतरी के निर्देश पर कार्रवाई, 4.500 बल्क लीटर शराब व बिक्री रकम सहित 2,100 रुपये की सामग्री जब्त

धमतरी। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अर्जुनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 25 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना अर्जुनी की टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोहरसी निवासी पुरुषोत्तम विश्वकर्मा लोहरसी तालाब स्थित शिव मंदिर के पीछे एक थैले में देशी शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से रोमियो कंपनी की 25 पौवा देशी शराब (प्रत्येक 180 एमएल), कुल 4.500 बल्क लीटर, जिसकी कीमत 2,000 रुपये है, बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 100 रुपये नकद भी जब्त किए गए। इस प्रकार कुल 2,100 रुपये की सामग्री जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुरुषोत्तम विश्वकर्मा (37 वर्ष), निवासी ग्राम लोहरसी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 95/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ब) के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक खोमेन्द्र भारद्वाज, आरक्षक रामकृष्ण यादव एवं जितेन्द्र कुमार ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Ad Code

Responsive Advertisement