यादव मंदिर के पास होगी विभूति मंच की बैठक, साहित्यिक मित्रों के साथ आमंत्रित
साहित्यिक कार्यक्रम को लेकर विभूति मंच की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को
विभूति मंच की आवश्यक आम सभा मीटिंग का आयोजन दिनांक 11.10.2026, दिन रविवार को यादव मंदिर के पास रखा गया है।
मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनांक 17.10.2026, दिन शनिवार को एक भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसी कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर यह आवश्यक आम सभा बुलाई गई है।
बैठक में साहित्यिक कार्यक्रम के आयोजन स्थल, अतिथियों की सूची, साहित्यकारों के सम्मान, मंच संचालन, आमंत्रण पत्रिका सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
विभूति मंच ने अपने सभी सदस्यों, साहित्य प्रेमियों और पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अपने साथ 5 साहित्यिक मित्रों एवं विभूतियों के साथ इस मीटिंग में अवश्य पधारें। बैठक में आपका मार्गदर्शन और सहयोग अत्यंत जरूरी है।
बताया गया कि इस बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर ही 17 अक्टूबर के साहित्यिक कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसलिए सभी से समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
