Ad Code

Responsive Advertisement

स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर परसाबुड़ा स्कूल प्रांगण मे हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

मगरलोड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम परसाबुड़ा मे स्वतंत्रता दिवस और भगवान  कृष्ण की जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर परसाबुड़ा स्कूल प्रांगण मे छोटे छोटे बच्चों के द्वारा बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया 

     कार्यक्रम माँ भारती और माँ शारदा के छाया चित्र का पूजा अर्चना के साथ शुभारम्भ हुआ बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत कविता भाषण और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया 



 एसकुमार साहू द्वारा कक्षा 5 वी मे प्रथम स्थान प्राप्त दुर्गेश साहू पिता गिरवर साहू 1500 रु और प्रतिक चिन्ह कक्षा 8वी कु. रंजना साहू पिता सीता राम साहू 2100 रु साथ मे प्रतिक चिन्ह प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया सेवा नृवित शिक्षक द्वारिका प्रसाद साहू को उनके अच्छे कार्यों के लिए शिक्षक शिखर सम्मान प्रदान किया गया साथ ही प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला के सभी शिक्षको को शिक्षक सम्मान के रूप मे प्रतिक चिन्ह प्रदान किया गया 


स्विपर जो स्कूलों को साफ और स्वच्छ रखते है को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया विद्यार्थी शिक्षक और स्विपरो को मुख्यातिथि जिला सभापति टी आर कँवर , भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित मोहन साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुहन साहू, सरपंच लाला राम यादव पत्रकार एसकुमार साहू के हाथो से सम्मान किया गया

मुरली सिन्हा भाजपा मंडल महामंत्री, लेखराम साहू प्राधिकृत अधिकारी मगरलोड, खेलसिंग यादव माध्यमिक शाला प्रबंधन अध्यक्ष, गिरवर साहू प्राथमिक शाला प्रबंधन, खीर राम साहू, मिथलेश निषाद, जेठू राम साहू, सोमप्रकाश साहू, भुनेश्वर ध्रुव, बेदराम दीवान ,रोशनी सोनी प्रधान पाठक मा शा परसाबुड़ा, प्रमोद कुमार साहू शिक्षक, सियाराम निषाद शिक्षक संजय कुमार निषाद शिक्षक,रामराज्य ध्रुव प्रधान पाठक प्रा.शाला मुड़ीभांवर, दीपमाला बघेल शिक्षक, गुणेश्वर लाल बंजारे शिक्षक, चंद्रहास बघेल शिक्षक, स्विपर प्रीत राम निषाद, सुकलाल मंडावी, राधिका निषाद छात्र छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ad Code

Responsive Advertisement