Ad Code

Responsive Advertisement

नवप्रवेशी छात्रों का किया स्वागत, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक व यूनिफॉर्म का वितरण, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


 

मगरलोड़ :- शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल बुड़ेनी में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच खेमूराम साहू ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कराकर उनका आत्मीय स्वागत किया और उन्हें नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। सरपंच ने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और संस्कार का महत्व बताते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए मेहनत करने का संदेश दिया।


कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में फलदार एवं चंदन के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।


इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्याम साहू, संस्था के प्राचार्य चंद्राकर, उपसरपंच बिंदा निषाद, जनपद सदस्य मूलचंद साहू, जिला पंचायत सदस्य मीना डेमू साहू, विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं तथा ग्राम के वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ

Ad Code

Responsive Advertisement