*एसपी धमतरी ने प्रशासनिक कसावट हेतु किया बड़ा तबादला आदेश जारी*
■ *काफी लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ कर्मियों का भी किया गया तबादला*
■ जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा प्रशासनिक कसावट लाने हेतु पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार द्वारा तबादला आदेश जारी किया गया है।
इस आदेश के अंतर्गत –
02 उपनिरीक्षक (उनि.),
11 सहायक उपनिरीक्षक (सहा. उपनिरी.),
तथा 20 प्रधान आरक्षक
का जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में स्थानांतरण (ट्रांसफर) किया गया है।
✦ *लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों का भी तबादला*
◆ कई कर्मचारी लंबे समय से एक ही थाने/चौकी में पदस्थ थे। संगठनात्मक मजबूती एवं कार्य की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऐसे कर्मियों का भी स्थानांतरण किया गया है।
✦ तबादला का उद्देश्य जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना,
● पुलिसिंग में गति एवं पारदर्शिता लाना,
● तथा कार्यप्रणाली में नवीनता और संतुलन बनाए रखना है।