*धमतरी जनपद पंचायत* *अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्री ,देवपुर, नवागांव (क), बरारी पंचायत का मामला*
👆👆👆
आरटीआई एक्टिस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन पटेल ग्राम चर्रा निवासी द्वारा जिला पंचायत धमतरी में जनपद पंचायत धमतरी अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्री ,देवपुर, नवागांव (क), बरारी पंचायत में माल क्रय नियमों एवं जीएसटी नियमों के विपरीत राशि खर्च करने की शिकायत किया गया था जिसमें जनपद पंचायत धमतरी के जांच अधिकारियों द्वारा जांच प्रतिवेदन में ग्राम पंचायत दर्री मे सरपंच गीतेश्वरी साहू एवं सचिव श्रीराम सिन्हा द्वारा भंडार क्रय नियम का पालन नहीं करने 65,373 रुपए वृतीय अनियमितता पाया गया एवं ग्राम पंचायत देवपुर सरपंच श्री चेतन लाल यादव एवं सचिव श्री रामप्रसाद अनुवंशी के द्वारा भंडार क्रय नियम का पालन नहीं करने 5,21,453 रुपए वृतीय अनियमितता पाया गया एवं शिकायत जांच ग्राम पंचायत नवागांव (क) मे भंडार क्रय नियमों के विपरीत 90,160 रुपए सरपंच गजराज सिन्हा एवं सचिव ताराचंद साहू से तथा 78,003 रुपए सरपंच गणराज सिन्हा एवं सचिव राजेश पटेल से व 7,24,975 रुपये गणराज सिंह व सचिव सियाराम यादव से कुल ग्राम पंचायत नवागांव (क)सरपंच सचिव से 8,93,138 रूपये वृतीय अनियमितता पाया गया एवं ग्राम पंचायत बरारी में सरपंच सुनीति ध्रुव एवं तीछन दास हैवार से 58,569 रुपए वृतीय अनियमितता शिकायत जांच में पाया गया है वृतीय अनियमितता पर सभी पंचायत सरपंच पर धारा 92 के तहत एवं पंचायत सचिव पर अनुसात्मक विभाग की कार्यवाही हेतु जिला पंचायत धमतरी द्वारा कलेक्टर धमतरी को आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया है एवं मोहन पटेल द्वारा राशि वसूली की करने की पत्र प्रेषित किया है
