गौरव ग्राम खिसोरा में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के छायाचित्र पर फूल-माला अर्पित कर की गई, जहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच राखी साहू, ग्रामीण अध्यक्ष विष्णु साहू, योगेश्वर साहू, तीरथ साहू, पंच मुस्ताक खान, लोमस साहू, राजेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन एवं उनके द्वारा समाज के लिए किए गए योगदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
