Ad Code

Responsive Advertisement

भोथीडीह में समर कैंप शुरू, युवाओं को मिलेगा निशुल्क खेल प्रशिक्षण


भोथीडीह स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर एवं खेल अभ्यास केंद्र का आयोजन किया जा रहा है। यह समर कैंप 30 अप्रैल 2026 से 14 जून 2026 तक संचालित होगा।

शिविर में खिलाड़ियों को सॉफ्ट बॉल, कुश्ती, गतका एवं ड्राप रो बॉल जैसे खेलों का पूर्णत: निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं एवं बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी प्रतिभा को निखारना है।

विद्यालय प्रबंधन ने आसपास के सभी इच्छुक खिलाड़ियों से शिविर में भाग लेने की अपील की है। प्रवेश एवं जानकारी के लिए शारीरिक शिक्षा शिक्षक बेदराम साहू से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथीडीह में संपर्क किया जा सकता है।

Ad Code

Responsive Advertisement