Ad Code

Responsive Advertisement

ओडिशा से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 7.90 लाख की सामग्री जब्त


गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति कालाहांडी (ओडिशा) की ओर से छुरा की तरफ आ रहे हैं, जिनके पास बैग में मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी छुरा ने अपनी टीम के साथ कोसोमबुडा तिराहा चेकपोस्ट पर घेराबंदी की। इस दौरान संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम एक विधि से संघर्षरत बालक तथा कुंदन कुमार निर्मलकर (25 वर्ष), निवासी इराईखुर्द, थाना घुमका, जिला राजनांदगांव बताया।
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से स्लेटी ब्लू रंग के पिट्ठू बैग में खाकी टेप से लिपटा हुआ 12 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त बजाज पल्सर NS 200 मोटरसाइकिल (कीमत 1 लाख रुपये) और दो एंड्रॉइड मोबाइल (कीमत 50 हजार रुपये) भी जब्त किए गए। कुल मिलाकर 7 लाख 90 हजार रुपये की सामग्री पुलिस ने जब्त की है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत जिले में अवैध शराब और गांजा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

📌 गिरफ्तार आरोपी:
विधि से संघर्षरत बालक
कुंदन कुमार निर्मलकर (25 वर्ष), निवासी इराईखुर्द, जिला राजनांदगांव

📦 जप्त सामग्री:
12 किलो 800 ग्राम गांजा (कीमत: ₹6,40,000)
बजाज पल्सर NS 200 (कीमत: ₹1,00,000)
2 एंड्रॉइड मोबाइल (कीमत: ₹50,000)

Ad Code

Responsive Advertisement