मगरलोड़ :- खेल और प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम भेण्डरी में हर वर्ष आयोजित होने वाली रात्रिकालीन ग्रामीण टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता इस वर्ष भी पूरे उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित की जा रही है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन ब्राईट फ्यूचर एकेडमी भेण्डरी के तत्वाधान में किया जा रहा है, जो क्षेत्र के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान करता है।
आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 04 मई 2026 से होगा और यह आयोजन 10 मई 2026 तक चलेगा। सभी मैच प्रतिदिन रात्रि 7:00 बजे से ग्राम भेण्डरी के मिनी स्टेडियम में खेले जाएंगे।
यह प्रतियोगिता ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होती, जहां आसपास के कई गांवों की टीमें हिस्सा लेती हैं और दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के जुटने की उम्मीद है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, खेल प्रेमियों एवं युवाओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाना और खेल के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है, ताकि भविष्य में ये खिलाड़ी बड़े मंचों तक पहुंच सकें।
आयोजकों ने सभी अतिथियों को सादर आमंत्रित करते हुए इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

