Ad Code

Responsive Advertisement

पीले थैले में गांजा बेचने की फिराक में युवक गिरफ्तार


 गरियाबंद जिले के पांडुका थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पोड़ स्थित मुड़ा तालाब के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पीले रंग के थैले में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पांडुका ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम खुलेश कुमार तारक (22 वर्ष) निवासी ग्राम पोड़, थाना पांडुका, जिला गरियाबंद बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से पीले थैले में रखा 1 किलो 952 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 97,600 रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 10,000 रुपये है।

इस प्रकार कुल जब्त सामग्री की कीमत 1,07,600 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर मौजूद गवाहों के समक्ष जब्ती की कार्रवाई पूरी की।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत जिले में अवैध शराब और गांजा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

🔻 गिरफ्तार आरोपी

खुलेश कुमार तारक, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम पोड़, थाना पांडुका, जिला गरियाबंद

🔻 जप्त सामग्री

1 किलो 952 ग्राम अवैध गांजा (कीमत ₹97,600)

ओप्पो मोबाइल फोन (कीमत ₹10,000)

Ad Code

Responsive Advertisement