Ad Code

Responsive Advertisement

बरगद के पत्ते पर उकेरी संत कबीर दास की अद्भुत आकृति, लीफ आर्टिस्ट विकास शांडिल्य ने दी जयंती की अनोखी शुभकामनाएं


 

नगरी। संत कबीर दास जयंती के अवसर पर नगरी विकासखंड के ग्राम मोदे निवासी युवा लीफ आर्टिस्ट विकास शांडिल्य ने अपनी अनूठी कला के माध्यम से महान संत, कवि एवं समाज सुधारक संत कबीर दास को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विकास शांडिल्य ने बरगद के एक पत्ते पर संत कबीर दास की आकर्षक आकृति उकेरी है। इस कलाकृति में संत कबीर के सिर पर मुकुट के साथ मोर पंख की सुंदर आकृति, दाहिने हाथ की ओर वस्त्र की आकृति तथा गले में तीन मालाओं का बारीकी से चित्रण किया गया है। उनकी इस बारीक एवं सृजनात्मक कलाकृति ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

लीफ आर्टिस्ट विकास शांडिल्य ने बताया कि इस विशेष कला के माध्यम से उन्होंने संत कबीर दास के विचारों एवं उनके सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को संत कबीर दास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके बताए सत्य, समानता, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

विकास शांडिल्य की यह अनूठी लीफ आर्ट स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और उनकी कलात्मक प्रतिभा की सराहना की जा रही है।

Ad Code

Responsive Advertisement