नगरी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नगरी में भाजपा महिला मोर्चा मंडल नगरी की मंडल कार्यसमिति बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश मन की बात सह प्रभारी प्रेमलता नागवंशी ने संगठन की मजबूती एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। मंडल प्रभारी मोहन नाहटा, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, मंडल सह प्रभारी महेंद्र नेताम एवं संजय सार्थी सहित उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार और जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में जिला मंत्री दिनेश्वरी नेताम, मंडल महामंत्री सुलोचना साहू, महिला मोर्चा जिला मंत्री विनिता कोठारी, सती मरकाम, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चेलेश्वरी साहू, मंडल महामंत्री नगीना सोम, हेमलता सार्थी, कलेन्द्री कश्यप, सोहद्रा ध्रुव, अल्का साव, डागेश्वरी साहू, अंबिका ध्रुव, सपना ध्रुव, गीता साहू सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चित्रांश नागवंशी तथा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय सारथी ने भी बैठक में सहभागिता निभाई।
बैठक के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुरूप स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खाद्य तेल के अत्यधिक उपयोग को कम करने का संदेश भी कार्यकर्ताओं को दिया गया।
बैठक की विशेषता महिला कार्यकर्ताओं द्वारा घर से तैयार कर लाए गए विभिन्न पारंपरिक व्यंजन रहे, जिनका सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से आनंद लिया। इससे संगठन में आपसी समन्वय और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा भाजपा की विचारधारा एवं योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
