Ad Code

Responsive Advertisement

करेली बड़ी निवासी 25 वर्षीय युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी


 

धमतरी। जिले के करेली बड़ी थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है। नगर पंचायत करेली बड़ी निवासी 25 वर्षीय भुवन निषाद, पिता रोहित निषाद, का शव भोथा बाट के जंगल में एक शीश के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर करेली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुवन निषाद बुधवार दोपहर के बाद घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे करेली चौकी पुलिस को सूचना मिली कि भोथा बाट के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मृतक की पहचान भुवन निषाद के रूप में की गई।

पुलिस के अनुसार, युवक का शव जंगल में एक शीश के पेड़ पर गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना बीती रात की बताई जा रही है।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल करेली बड़ी पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Ad Code

Responsive Advertisement