Ad Code

Responsive Advertisement

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 08 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और ताश की गड्डी जब्त

 


जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 08 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8,770 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 जून 2026 को थाना प्रभारी गरियाबंद एवं स्पेशल टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आमदी स्थित उप जेल गरियाबंद के पीछे कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि 08 जुआरियों को 52 पत्ती ताश के साथ हार-जीत का दांव लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। मौके पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जुआ फंड एवं आरोपियों के पास से कुल 8,770 रुपये नगद तथा ताश की गड्डी जब्त कर ली।

सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Ad Code

Responsive Advertisement