Ad Code

Responsive Advertisement

एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ा परखंदा, तालाब पार में हुआ पौधरोपण


कुरूद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत ग्राम परखंदा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम के चंडी तालाब पार क्षेत्र में आम, आंवला, नीम, पीपल सहित विभिन्न फलदार एवं ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पौधों का रोपण किया गया।

गौरतलब है कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने का आह्वान किया था। इसके बाद प्रदेशभर में पौधरोपण महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम परखंदा के ग्रामीणों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच प्रतिनिधि मोहित साहू ने क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है।

इस अवसर पर श्यामलाल सोनकर, पंचगण तला निषाद, यशोदा निषाद, धनेश्वरी ध्रुव, जागेश्वरी रजक, यादराम साहू, युगल साहू, लखन कश्यप, मोहंती सर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ad Code

Responsive Advertisement