Ad Code

Responsive Advertisement

ग्रामीण क्रिकेट का रोमांच आज से, नवागांव में टेनिस बॉल प्रतियोगिता का आगाज


नवागांव (धौराभाठा)। क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने एवं ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टार क्रिकेट क्लब नवागांव के तत्वावधान में ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 6 जून से किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 550 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता के सभी मैच सिक्सिट बॉल से खेले जाएंगे, जिससे मुकाबले और अधिक रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक होने की उम्मीद है।

प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 12,001 रुपये, उपविजेता टीम को 7,001 रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 4,001 रुपये तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2,001 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

आयोजन समिति ने आसपास के गांवों एवं क्षेत्रों की क्रिकेट टीमों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना है।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु मैदान की तैयारी, खिलाड़ियों की सुविधा एवं दर्शकों के बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएंगे।

Ad Code

Responsive Advertisement